जमशेदपुर : जमशेदपुर के डोरकासाई जेवियर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. कुल मिलाकर 30 से अधिक समूहों द्वारा प्रदर्शन किया गया जो विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित थे. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक मॉडलों में स्मार्ट डस्टबिन, सोलर ओवन, डिफेंस सिस्टम, स्मार्ट फार्मिंग, पाथ फाइंडर सोल (दृष्टिहीन लोगों के पथ प्रदर्शन में सहायक ), वाटर लेवल मीटर, चंद्रयान थ्री, हाइड्रोलिक डैम इत्यादि शामिल था. सर्वप्रथम कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक चंद्रकांत त्रिपाठी के भाषण द्वारा किया गया. अपने भाषण में विज्ञान के महत्व को हमारे दैनिक जीवन में बताया. यह सर्व विदित है कि विज्ञान हमारे कदम-कदम पर है. (नीचे भी पढ़ें)
सुबह की नींद से जागने से लेकर रात के सोने तक जिन सुविधाओं का उपयोग हम करते हैं, वे सब विज्ञान की देन है. विज्ञान प्रदर्शनी कुछ मॉडलों और पार्ट्स को दिखाने का जरिया ही नहीं बल्कि हम छात्रों की सोच, जिज्ञासा और कुछ नया करने की जुनून को एक नया मंच देने का काम करती है. आज के कार्यक्रम के प्रथम विजेता कक्षा 12वीं के छात्र थे उनके मॉडल का नाम डिफेंस सिस्टम था. इनमें विजेताओं के नाम है क्रमशः रोहित महतो ,राजदीप, पंकज पूर्ति, गुरूशान शर्मा, गौतम कालिंदी. द्वितीय पुरस्कार विजेता के मॉडल का नाम पाथ फाइंडर सोल, तृतीय पुरस्कार के हकदार बने वाटर लेवल मीटर रहा. इसके अलावा भी दो समूहों के बच्चोंको प्रोत्साहन पुरस्कार मिला इससे बच्चों का मनोबल और बढ़े. सभी मॉडल हमारे जीवन को सुचारू रूप से चलने में मददगार है. सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र दिया गया, जिनकी संख्या लगभग 250 थी. सभी कार्यक्रम बच्चों के अथक प्रयास लगन और मेहनत का परिणाम है जिसमें शिक्षकों ने हर कदम पर उनकी मदद की.












