जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय अंतरविद्यालयी ग्रेफिटी प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ सफल समापन हुआ. इस रचनात्मक प्रतियोगिता में शहर के 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से समाज को जागरूक करने वाले संदेश दिए. प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति / डिजिटल इंडिया / युवा शक्ति]’ विषय पर विद्यालय की दीवारों को जीवंत और रंगीन कलाकृतियों से सजाया. छात्रों की कल्पनाशीलता और रंगों के बेहतरीन संयोजन ने उपस्थित सभी दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला खरसावां जिला के एसडीएम सह एसडीओ अभिनव प्रकाश उपस्थित हुए. विद्यालय के चेयरमैन सुखदेव महतो ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. छात्रों ने स्वागत गीत एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए. निर्णायक मंडल में जमशेदपुर के प्रसिद्ध अभिनेत्री रम्यता एवं प्रीति खरा, रितिका शर्मा, रोज एवं मोंडल सह कोरियोग्राफर बसंत दास शामिल थे. काव्य की गूंज के लिए डॉ प्रियंका सिंह को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं श्रीमती पूनम कुमारी डीबीएमएस कदमा उपस्थित हुए. जिन्होंने कलाकृतियों की मौलिकता, संदेश और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया.प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को को जबकि दूसरा पुरस्कार शेन इंटरनेशनल स्कूल कान्ड्रा को मिला.(नीचे भी पढ़े)

विजेताओं को मुख्य अतिथि और विद्यालय के चेयरमैन , प्राचार्य संजय कुमार सिंह उपप्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता गुहा राय, श्रीमती अनीता महतो, सदस्या विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्राचार्य ने कहा, “ग्रैफिटी केवल दीवारों पर की जाने वाली चित्रकारी नहीं है, बल्कि यह युवाओं की सोच और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है.
कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका कविता महतो ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी स्कूलों और छात्रों का धन्यवाद ज्ञापन किया.












