जमशेदपुर: जमशेदपुर के सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में दीपावली एवं छठ महापर्व के शुभ अवसर पर रंगोली, रंगारंग सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया. कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा केजी, यूकेजी एवं कक्षा वन के बच्चों ने घर से सजाकर लाए गए दीयों का प्रदर्शन किया. कक्षा 2, 3 एवं 4 के विद्यार्थियों ने विद्यालय में दीयों को आकर्षक ढंग से सजाया. कक्षा 5 एवं 6 के बच्चों ने मोमबत्ती सजावट की, जबकि कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने सुंदर तोरण बनाए. वहीं कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों ने छठ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं कक्षा 8 एवं 9 के विद्यार्थियों ने भी छठ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. विद्यालय प्रभारी एके श्रीवास्तव ने दीपावली और छठ पर्व की महिमा का गुणगान किया. मंच संचालन एमएन पिंगुआ ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा. इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा, कला एवं त्योहारों के महत्व से परिचित कराया गया. कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में हुआ.












