जमशेदपुर: खुशियां बांटने की निस्वार्थ भावना के साथ अनुराग फाउंडेशन ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया. पीजेपी सिनेपोलिस में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके परिवारों को रोजमर्रा की चुनौतियों से कुछ समय के लिए राहत और खुशी के पल देना था. थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों का जीवन नियमित रक्त चढ़ाने, दवाइयों, अस्पतालों के चक्कर और लगातार चिकित्सकीय देखभाल के बीच गुजरता है. इन परिस्थितियों में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी कई शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करते हैं. ऐसे में अनुराग फाउंडेशन की इस पहल ने उन्हें कुछ समय के लिए इन चिंताओं से दूर रहकर सामान्य जीवन के खुशनुमा पलों का आनंद लेने का अवसर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
फिल्म रामायण के प्रदर्शन के दौरान पर्दे पर भगवान राम, माता सीता, रावण और वीर जटायु के जीवंत किरदारों ने बच्चों को खूब रोमांचित किया. पॉपकॉर्न, हंसी-खुशी, उत्साह और अपनों के साथ बिताए गए खुशनुमा पलों ने इस दोपहर और शाम को यादगार बना दिया. अनुराग फाउंडेशन अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष सिल्वर जुबली मना रहा है. संस्था के कुछ वरिष्ठ पदाधिकरी में सुमिता नुपूर सिंह, मृदुला राजे, अध्यक्ष विजयलक्ष्मी दास के साथ-साथ कार्यवाह सुकन्या दास, प्राची राजे, जपलीन कौर ने अपना विशेष योगदान दिया.
समिती से कंचन सिंह, हर्षा, नविता, मंगल शहा, रश्मी, गीता भी उपस्थित रहीं.












