जमशेदपुर : टाटा स्टील की बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक यह मीटिंग हुई. इस मीटिंग में टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, वाइस चेयरमैन नोएल टाटा, टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन समेत तमाम डायरेक्टर ने हिस्सा लिया. इस मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के दूसरे तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2026 तक के वित्तीय परिणाम को जारी कर दिया गया. इसके अलावा वाइस चेयरमैन के रिटायरमेंट पर चर्चा हुई. वाइस चेयरमैन नोएल टाटा के रिटायरमेंट को मंजूरी दे दी गयी. टाटा स्टील लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हुई बैठक में टाटा समूह के गवर्नेंस के दिशा निर्देशों के तहत, कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन नोएल नवल टाटा 11 नवंबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद रिटायर हो जायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इसको मंजूरी दे दी गयी. दरअसल, 12 नवंबर को नोएल टाटा 70 साल के हो जायेंगे. टाटा स्टील और टाटा समूह के नियम के मुताबिक, कोई भी डायरेक्टर अपने पद पर 70 साल के बाद भी बना नहीं रह सकता है, लिहाजा, उनको अब रिटायर होना होगा. इसी नियम के तहत वे टाटा स्टील से रिटायर हो रहे है जबकि पांच और कंपनियों से भी वे अलग हो जायेंगे. हालांकि, वे टाटा ट्रस्ट से जुड़े रहेंगे.












