जमशेदपुर : भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से संगठन के तीन वरिष्ठ सदस्यों रंजीत कुमार सरकार, देवी प्रसाद चटर्जी एवं किरण चंद्र मुखी को 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उपहार, सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष टीएस कालसी, सचिव चमक सेनगुप्ता, सहायक सचिव शुभ्रल रॉय, स्टाफ एसोसिएशन के सर्कल अध्यक्ष रिन्टु रजक, कोषाध्यक्ष समरेन्द्र सरकार सहित लगभग 40 सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

सभा में उनके लिए अच्छे सेहत का शुभकामनाएं दिया गया और अंत में सभी को काली पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं. एसोसिएशन द्वारा 75 साल पूरे होने पर सारे सदस्यों को सम्मानित किया जाता है, इस निमित यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.












