जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर इया फाउंडेशन द्वारा संचालित खुशियों की पाठशाला, बलदेव बस्ती में बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर इया फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के बीच मिठाइयां एवं पटाखे वितरित किए और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं. बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशी ने इस आयोजन को बेहद खास और यादगार बना दिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरना और उनके साथ त्योहार के अनमोल पलों को साझा करना था. (नीचे भी पढ़ें)
गया फाउंडेशन का मानना है कि त्योहारों की असली खुशी अपनों के साथ खुशियां बांटने और दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इन बच्चों की शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य और जीवन में खुशियों की रोशनी लाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे. इया फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि इन बच्चों के जीवन में उम्मीद, अपनापन और खुशियों की रोशनी पहुंचाना है. बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है. हम चाहते हैं कि हर बच्चा सम्मान, शिक्षा और खुशियों के साथ अपना भविष्य संवारे.












