जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा बीएच एरिया रोड नंबर 11 के टाटा स्टील के क्वार्टर संख्या एल 5 / 125 में आग लगने की घटना के बाद टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु हरकत में आ गये है. आग लगने की सूचना के बाद कर्मचारी घनश्याम प्रसाद से मिलने के लिए यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु खुद क्वार्टर में पहुंचे. पूरे हालात की जानकारी ली. इसके बाद टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के एमडी अतुल भटनागर से बातचीत की और क्वार्टर को दुरुस्त करने का आग्रह किया. इसके बादा टाटा स्टील यूआइएसएल की पूरी टीम क्वार्टर को फिर से दुरुस्त करने में लग गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

कर्मचारी घनश्याम प्रसाद के घर में लगी आग की जानकारी टाटा स्टील के डब्ल्यूआरएम के कमेटी मेंबर रणबीर सिंह को दी गयी. इसके बाद रणबीर सिंह ने अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु से रेस्क्यू कराने की मांग की. इसके बाद वे खुद कर्मचारी के घर पहुंचे और मामले को देखा. यह बताया गया कि टाटा स्टील के उक्त क्वार्टर के बरामदा में आग लगी. बरामदा में एक मोटर साइकिल खड़ी थी. मोटरसाइकिल में शायद पटाखा से या किसी तरह आग लग गयी थी. इसके बाद करीब 20 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस पूरी घटना की जांच की जा रही है.












