जादूगोड़ा : जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी की श्री-श्री सार्वजनिक ए टाइप काली पूजा कमेटी की ओर से भव्य पूजा पंडाल बनाकर मा काली की पूजा हो रही है. पूजा के दूसरे दिन सोमवार को सुबह-सुबह भक्तों के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया. इससे पूर्व यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचन आनंद राव व उनकी पत्नी शिल्पा राव में फीता काटकर काली पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मां काली की पूजा कर यूसिल कर्मियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

पंडाल के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी ए-टाइप पूजा पंडालों में उमड़ने लगे व लोग मां काली के दर्शन कर रहे हैं. इस बाबत कमेटी के संरक्षक टिक्की मुखी ने कहा कि 1982 में यहां पूजा होती आ रही है. 10 फीट की मां काली की प्रतिमा व भव्य पंडाल समेत रंग-बिरंगी रौशनी पंडाल की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है, जो भक्तों की आकर्षित कर रही है. इसी तरह का आयोजन जादूगोड़ा मुक्ति धाम में स्थापित मां तारा के प्रसिद्ध मंदिर में भी मां काली की पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ की जाती है जहां श्रद्धालुओ की भारी भीड़ देखी जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी की ओर से राकेश शर्मा, अजीत कालिंदी, राम जन्म राम, बिट्टू महतो, लोलिन मुखी, अभिजीत भकत, कुणाल मुखी, अरुण करुआ, अमित प्रसाद, विकास मुखी अजय मुखी समेत काफी संख्या में पूजा कमेटी के लोग दिन-रात जुटे हुए हैं.












