गालूडीह : दीपावली को लेकर गालूडीह बाजार में उत्सवी रौनक छाई हुई है. पर्व के मद्देनजर दुकानों, प्रतिष्ठानों और प्रमुख चौक-चौराहों को रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया है. शाम होते ही पूरा बाजार रौशनी से जगमगा उठता है. आकर्षक झालरों और बिजली के रंगीन बल्बों से सजा बाजार लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. दीपावली को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है. बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग भी रौशनी और सजावट का आनंद ले रहे हैं. शाम के समय बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने से रौनक और भी बढ़ जा रही है. विद्युत सजावट के कारण गालूडीह बाजार का नजारा देखते ही बन रहा है. पर्व को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह है.












