जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के मीटिंग के दौरान उस वक्त भावुक लमहा आया, जब टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की पत्नी रेणुका चौधरी को श्रद्धांजलि दी गयी. दिवंगत लोगों को जब श्रद्धांजलि दी गयी, तब कमेटी मेंबर राजेश सिंह के पिता, संजय कुमार की मां और भाजपा नेता निर्भय सिंह को श्रद्घांजलि दी गयी. लेकिन चूंकि रेणुका चौधरी की मौत के बाद यह पहली मीटिंग थी, इस कारण सभी लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी. इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु खुद भावुक हो गये. सभी कमेटी मेंबरों ने पत्नी की बीमारी के दौरान भी वेज रिवीजन का समझौता करने के लिए अध्यक्ष की तारीफ भी की. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम को बोलने से सुभाष ने रोका
टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग के दौरान एक बार तल्खी नजर आयी. उपाध्यक्ष शहनवाज आलम यूनियन के मीटिंग में हस्तक्षेप कर कुछ कुछ बोल रहे थे. इसी बीच उनके ही विभाग एलडी 2 के कमेटी मेंबर सुभाष ने उनको बोलने से रोका और कहा कि अध्यक्ष जी आपकी बातें हम लोग सुनने आये है. उपाध्यक्ष शहनवाज आलम क्यों बोल रहे है. इसके बाद थोड़ी तल्खी हो गयी थी, बाद में फिर उपाध्यक्ष खुद कमेटी मीटिंग से बाहर चले गये.












