जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल में छठ पूजा के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छठ महापर्व के महत्व, उसकी परंपराओं और सांस्कृतिक विशेषताओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया. इस कार्यक्रम में वर्ग के केजी से दो, तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. नन्हें मुन्नो की भावना सभी को मन्त्रमुग्ध कर रही. कार्यक्रम सीमा दास शिक्षिक के मार्गदर्शन से हुआ. बच्चों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छठ पूजा की महिमा का वर्णन किया.
विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को छठ महापर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के बारे में बताया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमें प्रकृति, सूर्य देव और जल के प्रति सम्मान तथा स्वच्छता, अनुशासन और आस्था का संदेश देती है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं. इस आयोजन ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाई.












