जमशेदपुर : लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जुगसलाई विधानसभा के सरजामदा सेंटर में छठ व्रतियों के बीच जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी द्वारा निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान छठ व्रतियों के बीच सूप, लौकी, सूखा नारियल, गेहू, गाजर, गन्ना आदि अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा कि छठ की हर सामग्री में छिपा है प्रकृति, लोकआस्था और जीवन का संदेश. (नीचे भी पढ़ें)
छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और समाज में सुख-शांति बनी रहे. जय छठी मैया! मौके पर समाज सेवी सोमा देवी, मुखिया नागी मुर्मू, मुखिया सुमी केराई, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, शिव नारायण कुमार, रमेश, संतोष ओझा आदि अन्य उपस्थित थे.












