जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां के क्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने सोनारी दोमुहानी छठ घाट का निरीक्षण किया. उनके साथ भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान सांसद ने घाट पर फैली गंदगी और साफ-सफाई का जायजा लिया. उन्होंने मौके से ही जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर जमशेदपुर के सभी छठ घाटों की अविलंब साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. साथ ही छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने को कहा.(नीचे भी पढ़े)

सांसद ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति से जुड़ा महान पर्व है. ऐसे में उनकी सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों की सफाई, आवागमन की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, अभिषेक डे, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सतेंद्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, नारायण प्रसाद, मनोज मिश्रा, राहुल तिवारी, बिराज डे, भरत सिंह, दीपक नाग, कैलाश सिंह, लालू यादव, उदय ठाकुर, पप्पू प्रसाद, रासबिहारी प्रसाद, सेतु निषाद,शंकर राय,अतुल सिंह, रवि पोद्दार एवं मंगल गोप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.












