जमशेदपुर : छठ महापर्व के अवसर पर मानगो प्रखंड अध्यक्ष इस्वर सिंह के द्वारा शुक्रवार को मानगो चौक के पास निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुए. इस दौरान करीब 2100 छठव्रतियों के बीच आवश्यक सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता और समिति के सदस्यों ने अपने हाथों से छठव्रतियों को सामग्री वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा है कि किस्मत वालों को यह सौभाग्य मिलता हैं कि छठवर्तियों की सेवा कर सकें. भगवान भास्कर और छठी मां सब की मनोकामना पूर्ण करें आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सभी को सदैव आगे आना चाहिए. इस अवसर पर अखिलेश सिंह, संजय शर्मा, प्रभाकर साहू, अनूप मिश्रा, अजय मिश्रा, पप्पू सिंह उज्जैन, कंटू यादव, बलदेव सिंह, सुधीर सिंह, सन्नी अनुराग सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.












