चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बड़शोल गांव स्थित कुपन नदी छठ घाट की साफ-सफाई का शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती ने अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर जायजा लिया. विधायक श्री मोहंती ने अपने समर्थकों के साथ घाट परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया. मौके पर विधायक ने कहा कि छठ महापर्व है और छठ व्रतियों की सेवा में वे हर संभव सहयोग करेंगे और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सेवा देंगे. मौके पर छठ व्रतधारी सेवा मंच के संरक्षक परमानंद सिंह, अध्यक्ष सुरेश सिंह, झामुमो नेता जगन्नाथ महतो, पिंटू सिंह, नपं उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, बड़क मिश्रा, तरुण बेरा, गणेश दत्त, पिटला दास समेत अन्य उपस्थित थे.












