जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बजरंगी बागान में तैयारियां तेज हो गई हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए बजरंगी बागान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बस्ती उत्थान समिति की ओर से कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया गया है. घाट निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है.समिति ने निर्णय लिया है कि अब प्रत्येक वर्ष हनुमान मंदिर परिसर में ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा, ताकि बस्ती के व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्य में समाजसेवी शिव शंकर ने महत्वपूर्ण सहयोग देते हुए निर्माण कार्य के लिए जेसीबी उपलब्ध कराई. विधि-विधान से भूमि पूजन करने के बाद जेसीबी की मदद से कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया गया.घाट निर्माण के दौरान बस्ती उत्थान समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार, अभिषेक तिवारी, कुणाल शर्मा, दीनानाथ प्रसाद, विक्की शर्मा, पवन शर्मा, संतोष पांडेय सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे. समिति की इस पहल से स्थानीय श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है.












