जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर टुईलाडुंगरी निवासी संजय शाह और सौरभ राम के परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतधारियों की निःशुल्क सेवा का सराहनीय कार्य किया गया.खरना के पावन दिवस पर मुख्य मार्ग में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतधारियों के बीच सूप, फल, प्रसाद, गन्ना एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस सेवा कार्य में विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी,भाजपा युवा नेता चिंटू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, विश्व हिंदू परिषद सरायकेला अध्यक्ष डॉ जेएन दास और सानू सिंह, संतोष सिंह, सुमित सिंह एवं भाजपा गोलमुरी मंडल के मंत्री बी श्रीनिवास राव की गरिमामयी उपस्थिति रही.संजय शाह और सौरभ राम एवं उनके पूरे परिवार का यह प्रयास सामाजिक सेवा, धार्मिक आस्था और सहयोग की भावना को सशक्त करता है. ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करते हैं.












