अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी भारत का पलड़ा भारी तो कभी पाकिस्तान का, 50वें ओवर की अंतिम गेंद पर भारत को शानदार जीत मिली. इस जीत के साथ ही भारत ने 9वीं बार एशिया कप अपने नाम कर लिया. टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत की एक समय पूरी तरह से उम्मीदें टूट चुकी थी. 338 रन का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में बड़े ही संयम के साथ खेलना शुरू किया. आर्यवीर सहवाग व कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने रन की गति को धीरे धीरे बढ़ा रहे थे. हलांकि आर्यवीर तेज खेल रहे थे, कुल 80 रन के स्कोर पर आगे बढ़कर खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारे पर लगा और बॉल सीधे उस्मान खान के हाथों में चली गयी और आर्यवीर 58 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद विनीत भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके. 24 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद रन धीरे धीरे बढ रहता रहा, लेकिन विकेट पर गिरते रहे. एक समय 252 रन के स्कोर पर 8 विकेट गिर गए थे. इसके बाद मानल चौहान व मोहित उल्वा ने तेजी से रन बनाने लगे. इसके बाद मैच का नतीजा धीरे धीरे बदलेना लगा.मोहित व मानल ने 57 रनों की शानदार पारी खेली. मानल जिस समय आउट हुए उस समय भारत को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी. मोहित ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत दिला दी. अंतिम गेंद पर भारत को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी. मोहित ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी. जिसके कारण मोहित को मैन आफ द मैच घोषित किया गया. आर्यवीर सहवाग(58) लक्ष्य रायचंदानी(80), मोहित( नाबाद49) व मानल चौहान (47) रन का योगदान दिया.












