• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 14, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur surya mandir chath preparation : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति ने ग्यारह सौ जरूरतमंद व्रतधारियों को भेंट की सम्पूर्ण पूजन सामग्री, छठ महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति की तैयारी हुई पूरी

November 14, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : छठ महापर्व को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर वासियों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में सहयोग कर पुण्य के भागी बन रहे हैं. सेवा के इसी क्रम में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्र के जरुरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया. शनिवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत कई वरीय सदस्य एवं पदाधिकारी मुख्यरूप से शामिल हुए एवं ग्यारह सौ व्रतधारियों व उनके परिजनों के बीच फल सामग्री व सम्पूर्ण पूजन सामग्री का वितरण किया. सूर्य मंदिर समिति द्वारा व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का कूपन पूर्व में ही आवंटित किया गया था. कूपन के अतिरिक्त मंदिर में आये सैकड़ो जरूरतमंद व्रतधारियों को श्रद्धापूर्वक पूजन सामग्री भेंट की गई. इस मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक आस्था, संयम और पवित्रता का प्रतीक है. जो हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकजुटता का संदेश देता है. (नीचे भी पढे)

सूर्य मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य से जरूरतमंद व्रतधारियों को संबल के साथ समाज में सहयोग और सदभाव की भावना को मजबूती मिलेगी. उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को इस पहल के लिए बधाई दी. लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर होने वाले छठ महोत्सव के आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है. शनिवार को मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारी एवं समीक्षा को लेकर सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई. भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत समिति के वरीय सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान आयोजन की सफलता एवं भव्यता को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. जानकारी देते हुए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर समिति ने छठ महोत्सव में व्रतधारियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए व्यापक तैयारी की है. इसमें मंदिर परिसर के दोनों छठ घाटों में स्वच्छ-निर्मल जल, पूरे सूर्य मंदिर परिसर में सुंदर पुष्प सज्जा के साथ मंदिर व आसपास के क्षेत्र में रंगबिरंगी लाइटों से आकर्षक विद्युत सज्जा एवं यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई है. दोपहर 2 बजे छठ घाट के सभी प्रवेश द्वार को खोल दिया जाएगा. (नीचे भी पढे)

उन्होंने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु छठ घाट तालाब पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. इसके साथ ही, सांस्कृतिक संध्या के तहत संध्या 6 बजे से सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय, प्रसिद्ध गायिका आंखी दास एवं स्थानीय कलाकार सूर्य मंदिर के शंख मैदान में भक्ति संगीत की धारा श्रद्धालुओं के बीच बहाएंगे. अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संगीतप्रेमी शहरवासियों से संध्या 6 बजे से सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और छठ गीतों के साथ लोकगीत व भजन संगीत के आनंद लेने की अपील की है. पूजन सामग्री वितरण के दौरान सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, पवन अग्रवाल, दिनेश कुमार, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, बोलटु सरकार, कंचन दत्ता, कुमार अभिषेक, पप्पू उपाध्याय, मीरा झा समेत अन्य मौजूद थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur proud : जमशेदपुर की रुपा मुखर्जी मोहंती को मिला आइआइएम कलकत्ता का डिस्टिंग्विश्ड एलुमिनस अवार्ड, बढ़ा जमशेदपुर का मान
खबर

jamshedpur proud : जमशेदपुर की रुपा मुखर्जी मोहंती को मिला आइआइएम कलकत्ता का डिस्टिंग्विश्ड एलुमिनस अवार्ड, बढ़ा जमशेदपुर का मान

November 14, 2026
jamshedpur mla saryu roy against mango nagar nigam : मानगो नगर निगम के कचरा फेंकने के मामले में उपायुक्त को विधायक सरयू राय ने लिखा पत्र, निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की उठायी मांग

jugsalai mla inspection : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, रविवार की सुबह तक घाट तैयार करने का निर्देश
खबर

jugsalai mla inspection : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, रविवार की सुबह तक घाट तैयार करने का निर्देश

November 14, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था 'कोशिश...

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज बारीडीह स्थित बागुनहातु काली मंदिर में संस्था वॉइस...

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बाजारों में चोरों और उचक्कों की सक्रियता ने लोगों...

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित...

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण...

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोकआस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर...

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन का प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर के...

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News