चाकुलिया: झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को नगर पंचायत द्वारा हाफ मैराथन दौड़ (स्वच्छता के लिए दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. विधायक श्री मोहंती ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. डाकबंगला परिसर से दौड़ लगाते हुए लोग कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट पहुंचे. हाफ मैराथन दौड़ में शामिल लोग ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ झारखंड बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया और हॉफ मैराथन रेस पुरुष में प्रथम चमरू मुंडा द्वितीय संग्राम सोरेन तृतीय सजन टुडू महिला वर्ग में प्रथम बरसा शीट, द्वितीय पापिया शीट तृतीय बरनाली महतो को विधायक समीर मोहंती ने उपहार देकर पुरस्कृत किया. हाफ मैराथन दौड़ में शामिल लोग कमारीगोड़ा तालाब के समीप श्रमदान किया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के अंत में विधायक समीर मोहंती,नपं के जन प्रतिनिधि और सभी पदाधिकारियों ने बिरसा चौक पहुंचकर चौक पर स्थापित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर सीओ नवीन पूर्ति, बीडीओ आरती मुंडा, कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा, थाना प्रभारी राजेश कुमार, नगर अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, पार्षद शतदल महतो, संजय घोष, मौसमी मल्लिक, नगर प्रबंधक अनंत खलखो, जॉय गुड़िया समेत अन्य उपस्थित थे.












