रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जामीद पंचायत के सिकीदीकी गांव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने किया.इससे पूर्व विधायक सुखराम उरांव का ग्रामीणों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया मेलानी बोदरा, पूर्व मुखिया मंजूश्री तियु तथा झामुमो नेता मदन बोदरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया गया. ग्रामीणों ने प्रतिमा अनावरण को गांव के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण बताया.












