जमशेदपुर : जमशेदपुर के पारडीह चौक पर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति खंडित हो गई है. इस घटना के बाद यहां लोगों का जमावड़ा लग गया है. दरअसल मंगलवार कि रात एक कंपनी की बस डिमना चौक की तरफ से आ रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सीधे मूर्ति से जा टकराई जिससे मूर्ति खंडित हो गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटना के बाद मौके पर तुरंत लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर आजादनगर थाना और मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं स्थानीय लोगों के साथ कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और मध्यस्थता के बाद फिलहाल मामले को शांत कराया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को एक बैठक रखी गई है जिसमें आगे क्या करना है इस पर फैसला लिया जाएगा. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की जयंती भी है. ऐसे में अगर जल्द ही मूर्ति का दोबारा निर्माण कर उसे तैयार नहीं किया जाता है तो वे विशाल स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे.












