लोहरदगा: ’18 नवंबर को वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में भव्य तरीके से भगवान बिरसा मुंडा का जन्मोत्सव मनाया गया, सबसे पहले एक विशाल शोभा यात्रा कृषि बाजार से निकाली गई जिसमें राष्ट्र और प्रदेश अतिथियों के साथ हजारों लोगों ने भगवान बिरसा के जयकारे लगाए. जब जनसमूह वनवासी कल्याण केंद्र पहुंचा तो धरती आबा की मूर्ति का अनावरण किया गया. जोरदार आतिशबाजी और जय घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया. वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री तेचि गोविन, प्रदीप भैया जी महाराज,सामाजिक कार्यकर्ता निशा उरांव, प्रांतीय अध्यक्ष सुदन मुंडा, प्रांत संचालक सच्चिदानंद अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, नगर समिति अध्यक्ष राजेश महतो, सचिव सुनील अग्रवाल, जय प्रकाश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित और द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की.नगर अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनका परिचय दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह खेरवार ने कहा कि वे लातेहार जिले में जन्में और गुमला के वनवासी आश्रम में रह कर अपनी पढ़ाई की. उन्हें यहां की समस्यों की पूरी जानकारी है. जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को हमें संभाले रखना है. (नीचे भी पढ़े)

सरना सनातन की एकता और अखंडता बहुत जरूरी है. दोनों एक ही हैं, आपसी प्रेम भाईचारा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेवारी है. मंगल धाम देवघर के संस्थापक भैया प्रदीप जी महाराज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सभी प्रकृति के उपासक हैं. भगवान बिरसा के आदर्शों का पालन करना और उनके मार्गों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है, उनके धाम में 108 फीट की ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा है और हनुमान जी के उपासक हमारे जनजातीय समाज के सभी भाई बहन भी है.वनवासी कल्याण केंद्र के सभी सेवा कार्य जनजातीय समाज के लिए होते हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री तेचि गोविन ने अरुणाचल के विषय में बताते हुए कहा कि उनके प्रदेश में जनजातीय समाज को बहुत सी रियायत और सुविधाएं विशेष रूप से प्राप्त है. ऐसे ऐसे कानून हैं जिनसे वहां के स्थाई निवासियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित होती है. समाज सेविका निशा उरांव ने अपने संबोधन में वनवासी कल्याण केंद्र के किए जा रहे कार्यक्रमों पर अपने विचार रखे. धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर उन्होंने बेबाकी से अपनी बातों को रखा और बताया कि उनके द्वारा पूरे राज्य में धर्मांतरण के विरुद्ध एक व्यापक मुहिम उन्होंने छेड़ रखी है. लोगों में जो धर्म को लेकर भटकाव हो रहा है उसे दूर करना ही उनका संकल्प है. लोहरदगा में भी इस गंभीर विषय पर वो काम करेंगी. नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने भी अपने विचार रखते हुए सरना सनातन एकता की बात की. 15 से ज्यादा खोड़हा समूहों ने अपनी प्रस्तुति दी. जिला अध्यक्ष कलावती ने बिरसा भगवान के 10 नियमों को अपनाने का संकल्प कराया. (नीचे भी पढ़े)

भागीदार लेने वाले सभी समूहों को सुनील अग्रवाल और अतिथियों ने सम्मान स्वरूप उपहार दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन जय प्रकाश शर्मा ने देते हुए कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम उस धरती से हैं जहां धरती आबा भगवान बिरसा ने जन्म लिया और अल्प आयु में इतिहास रचा, हर गलत के विरुद्ध मुखर होना और जरूरत हो तो क्रांति करना उनके उलगुलान की राह पर हमें चलना है. कार्यक्रम को भव्य रूप देने हेतु सभी अतिथि,आगंतुक, जिला समिति, महिला समिति,नगर समिति, मीडिया समूह, और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. मंच संचालन राजेंद्र बड़ाईक ने किया पूरे कार्यक्रम हजारों की संख्या में लोग उपस्थिति रहे. विशेष रूप प्रफुल कांत, धनंजय सिंह, सुशील मरांडी, कृपा प्रसाद सिंह, सुरेश लोहरा, देवनन्दन सिंह, कामेश्वर साहू, बृजमणि पाठक, सरिता देवी, धीरज मालगोप,अजय पंकज, बबलू जायसवाल, डॉ श्रद्धा कश्यप, डॉ रितु भगत, शरतचंद्र आचार्य, बिरसा उरांव, मंगल भगत, डॉ कुमुद अग्रवाल, नवल अग्रवाल, सत्यकेतु सोनी, वीरेंद्र मित्तल, कपिल देव मिश्रा, जीवन राज मेहता, विजय भगत, राघव राणा, खेदु नायक, मनीष राजगढ़िया, प्रदीप साहू, विनोद साहू, रमेश राय, सचिन मित्तल, रीता अग्रवाल, संगीता मित्तल, कनक लता अग्रवाल, शिरीष केशरी, मंगल उरांव, वीरेंद्र शर्मा, खेदू नायक, दीपक कुमार, देवेद्र मंडल, दीपक अग्रवाल, गौतम लेनिन, राहुल कौशल, नूतन कच्छप, पारस, सहित अन्य लोग उपस्थित थे.















