जमशेदपुर: जगद्धात्री पूजा के पावन अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी आज जमशेदपुर प्रखंड स्थित राव कॉलोनी हलुदबनी में अरविंदो मिलन संघ द्वारा आयोजित, प्रमोद नगर दयामाई काली मंदिर, पुराना सीतारामडेरा इस्ट बंगाली कॉलोनी,परसुडीह तिलकागढ़ आदि में जगद्धात्री पूजा में शामिल हुए. विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की मां से कामना की और पूजा के बेहतर आयोजन के लिए कमेटी के लोगों की सराहना की. विधायक ने और कहा की मां जगद्धात्री शक्ति, साहस और संयम का प्रतीक हैं. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.















