जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के एक बार फिर से अरली सेपरेशन स्कीम (इएसएस) लांच कर दिया गया है. इसके साथ साथ कंपनी ने नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम भी लागू कर दिया है. इसके लिए आवेदन मंगाये गये है. सुनहरे भविष्य की योजना 4.0 के तहत यह स्कीम लांच किया गया है. इसके लिए आवेदन 15 दिसंबर तक लोग कर सकते है. टाटा स्टील के ओल्ड सीरीज के सारे कर्मचारी इसका लाभ उठा सकते है. लेकिन एनएस ग्रेड में ब्लॉक 1 और 2 के कर्मचारी आवेदन कर सकते है, लेकिन एनएस ग्रेड के ब्लॉक 3 और 4 के कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकेंगे. वे लोग टेक्निकल हैंड होते है, जिस कारण उनको इसके लिए आवेदन के योग्य नहीं माना गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जॉब फॉर जॉब (नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ) स्कीम के तहत कर्मचारियों के बच्चों की बहाली होगी, जिनका क्रेन ऑपरेशन, लोको ऑपरेशन और एचइएमएम ऑपरेशन में नौकरी मिलेगी. इसके लिए पहले उनका चयन होगा, उसके बाद प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान सबको स्टाइपेंड भी दिया जायेगा. ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों के बच्चों की परीक्षा होगी, जिसके बाद उनकी बहाली टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (टीएसटीएल) में होगा. उनकी योग्यता के मुताबिक, उनको ग्रेड दिया जायेगा. बिष्टुपुर के एसएनटीआइ की ओर से उसका ट्रेनिंग दिया जायेगा और फिर परीक्षा ली जायेगी. अगर परीक्षा पास नहीं कर सकें तो दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जायेगा. ट्रेनिंग और परीक्षा में 15 दिन का अंतर कम से कम होगा. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस दौरान भई सबको स्टाइपेंड दिया जायेगा. अगर दो बार में वे लोग परीक्षा पास नहीं कर सकेंगे तो फिर उनको नौकरी नही दी जायेगी. ऐसे मामले में कर्मचारियों को इएसएस लेना होगा. इसमें शर्त है कि वैसे लोगों को ही फिर इएसएस का लाभ दिया जायेगा, जब उनकी उम्र ट्रेनिंग के बाद 60 साल नहीं हुआ हो. इस योजना का लाभ कर्मचारियों का अंतिम कार्य दिवस किसी भी हाल में 14 फरवरी 2027 के बाद का नहीं होगा और योजना का आवेदन करने वालों को 15 फरवरी 2027 तक अनिवार्य रुप से सेवामुक्त कर दिया जायेगा.











