जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा निवासी विमलेश कुमार अग्रवाल ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में विमलेश ने गुरुवार को जमशेदपुर के एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार, सिदगोड़ा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पीछे प्लॉट संख्या 2769 एवं खाता संख्या-11 स्थित है, को लेकर राज लकड़ा पर आरोप है. उसने विमलेश से 16 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो जमीन दी और न ही पैसा वापस किया. (नीचे भी पढ़ें)
राज लकड़ा गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट का रहने वाला है. पीड़ितों का आरोप है कि जब भी वे अपना पैसा मांगने जाते हैं, तो उन्हें गाली-गलौज दी जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है और झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी जाती है. पीड़िता ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनका पैसा वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.












