जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित लाफ एंड लर्न नर्सरी के खिलाफ टाटा स्टील की लैंड डिपार्टमेंट ने कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को टाटा स्टील की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है. मिली जानकारी के अनुसार, नर्सरी प्रबंधन को पहले ही टाटा स्टील की लैंड डिपार्टमेंट की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया गया था. प्रबंधन को इसके लिए निर्धारित समय-सीमा भी दी गई थी. हालांकि, अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर अब कंपनी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)

गुरुवार को कंपनी की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची. इसके बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया. मौके पर टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं तथा पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं. फिलहाल मौके पर बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण हटाने का काम जारी है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.












