चाकुलिया: चाकुलिया के माधस नगर (स्टील फैक्ट्री) परिसर में गुरूवार को मानस चतु: शती समारोह कार्यक्रम को लेकर आयोजन कमेटी सदस्य और लोगों की एक बैठक रवि झुनझुनवाला की अध्यक्षता में हुई. रवि झुनझुनवाला ने कहा कि 23 से 29 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.उन्होंने कहा यह कार्यक्रम चाकुलिया के लिए गर्व की बात है.सभी लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें. कहा की यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल होने वाले पुरूष संभव हो तो धोती पहनकर आए इससे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग टीम बनाकर लोगों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो. कार्यक्रम की शुरुआत 23 नवंबर को सीताराम शास्त्री द्वारा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक राम कथा से शुरू होगा.रामकथा 23 से 29 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

24 नवंबर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भजन, 25 नवंबर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुंदरकांड पाठ, 26 नवंबर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 नवंबर को सुबह 7 बजे 450 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी,सुबह 8 बजे यज्ञ,राम दरबार पूजन,और शाम 6 बजे से 7 बजे तक रामायण के चौपाइयों की अंताक्षरी,28 नवंबर को शाम 7:30 बजे 125,000 दीप प्रज्वलन,29 नवंबर शाम 7:30 बजे महा आरती,30 नवंबर को सुबह 8 बजे मालसा भोग वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. मौके पर दीपक झुनझुनवाला,आलोक लोधा, विकास लोधा, दिलीप लोधा, केशव रूंगटा, सुभाष लोधा, बासु लोधा, भरत रूंगटा, जुगल क्याल, अमित भारतीय, पंकज अग्रवाल, आनंद केडिया, मुन्ना लोधा, पवन खंडेलवाल, बिट्ठल शर्मा, विनय रूंगटा, गौतम शर्मा, निकुंज लोधा, जेस ठक्कर, हेप्पी रूंगटा समेत अन्य उपस्थित थे.












