चाकुलिया: झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता सूर्य सिंह बेसरा पर हुए जानलेवा हमला की भाजपा युवा नेता चंदन महतो ने कड़ी निंदा की है. चंदन महतो ने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं.झारखंड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर उन्होंने अपने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था. ऐसे आंदोलनकारी नेता पर हमला होना बेहद चिंताजनक है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि 17 नवंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान उक्त घटना घटी.चंदन महतो ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा और हमले के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. दोषियों को कानून के दायरे में लाकर न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.












