घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के घोटीडूबा गांव में आयोजित मां जगधात्री पूजा के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी पूजा समारोह में शामिल हुए. श्री षाड़ंगी ने मां जगधात्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने मां जगधात्री से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और आपसी सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़े)
पूजा के अवसर पर स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर पूजा की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, आजाद बेहरा, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, मनोज सिंह, बदरुद्दीन अली, अभिजीत साव समेत अन्य उपस्थित थे.












