रांची / जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में उठा अकवान चक्रवात का असर गुरुवार से कोल्हान में दिखने लगा, जहां जमशेदपुर में सुबह से बादल छाये रहे और करीब 1 बजे की बाद से रुक-रुक कर हल्की बारिश शुरू हो गयी. सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने ठंड का एहसास करा दिया. पूर्व में इसे लेकर कोल्हान में वज्रपात और गर्जन का अलर्ट था, परंतु अचानक बारिश शुरू हो गयी. इसे लेकर मौसम विभाग कोल्हान के तीनों जिले के पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं शुक्रवार को कोल्हान (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरासवां) जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और जामताड़ा जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार दोपहर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है. इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.












