जमशेदपुर : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की संयुक्त सर्वोच्च कमेटी जेसीसीएम की ओर से बनायी गयी स्मॉल कमेटी (छोटी कमेटी) की टीम ने गुरुवार को कैंटीन का दौरा किया. इस दौरान में स्मॉल कमेटी में शामिल चीफ सेल्स कल्याण प्रसाद, सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) के वाइस चेयरमैन सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, यूनियन उपाध्यक्ष संजय सिंह, यूनियन उपाध्यक्ष संजीव तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इन लोगों ने कैंटीन में कैसे भीड़ को नियंत्रित किया जाये, उस पर विस्तार से चर्चख़ की गयी. इस दौरान यह कहा गया कि ठेका कर्मचारी और स्थायी कर्मचारी में बिना किसी भेदभाव के खाना दिया जाये, यह सुनिश्चित किया जायेगा और भीड़ भी नहीं लगे, यह भी व्यवस्था की जायेगी. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसको लेकर तय किया गया कि सारी ट्राली सिस्टम को ठीक किया जायेगा ताकि लोगों को आसानी से खाना मिल सके. कर्मचारियों को खाना ट्राली में ही मिल जाये, यह व्यवस्था किया जाये. वहीं, सारी कैंटीन को अत्याधुनिक बनाने पर विचार किया गया ताकि सारे कर्मचारी आराम से खाना खा सके. किसी बढ़िया कैंटीन में भीड़ लगने की समस्या दूर हो सके. यह भी तय किया गया कि अलग कैंटीन की व्यवस्था ठेका कर्मचारी या स्थायी कर्मचारी के लिए नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसी के बीच में भीड़ को नियंत्रित किया जायेगा. अब भीड़ को नियंत्रित कैसे करना है, कैसे सबको आसानी से समय पर खाना और नाश्ता मिल जाये, यह सुनिश्चित करने के लिए संभावना को तलाशा जा रहा है. दरअसल, कैंटीन में लगातार भीड़ होने को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में मुद्दा उठाया गया था. सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) की मीटिंग में भी यह मुद्दा उठा था. सर्वोच्च संयुक्त समिति जेसीसीएम में भी इस मुद्दे को जब उठाया गया तो वीपी चैतन्य भानु ने एक छोटी कमेटी इस मुद्दे को लेकर बना दी, जिसके बाद इस कमेटी ने इसको लेकर काम शुरू किया.












