पोटका: स्वाति उद्योग भूमि दाता संघर्ष समिति के सदस्यों ने रविवार, 29 नवंबर को कंपनी गेट पर अध्यक्ष जादूपति गोप की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से जुड़ी पंचायत के मुखिया सुखलाल सरदार उपस्थित थे. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक कंपनी प्रबंधन भूमि दाताओं को नौकरी देने की मांग पूरी नहीं करती, तब तक कंपनी का गेट खोलने नहीं दिया जाएगा. समिति के सदस्यों ने कहा कि भूमि दाताओं ने कंपनी के लिए अपनी जमीन दी है, इसलिए उन्हें उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए. (नीचे भी पढ़े)
कंपनी प्रबंधन जल्द से जल्द भूमि दाताओं के साथ वार्ता करे, समिति की शर्तों को माने और उसके बाद ही कंपनी संचालन शुरू करे. समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि भूमि दाताओं के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में करुणा गोप, संजय गोप, लक्ष्मी गोप, रोहित गोप, रवींद्र गोप, रतन गोप, अजय गोप, भोला गोप, भोला प्रामाणिक, टूरु गोप सहित बड़ी संख्या में भूमि दाता उपस्थित थे.














