पटना: अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की बिहार प्रदेश इकाई के तत्वावधान में पटना के फ्रेजर रोड स्थित होटल सम्राट इंटरनेशनल में ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक सह नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026’ का भव्य आयोजन किया गया. अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं प्रियंबदा सिंह और प्रीति सिंह द्वारा गाए गए गणेश वंदना के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर संस्था द्वारा गोद लिए गए ‘रेम्बो होम्स’ आश्रयगृह की बच्चियों ने बिहार के प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘झिझिया’ का मनमोहक एवं सफल मंचन कर सभी का दिल जीत लिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बिहार की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. प्रीति कश्यप ने अपने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने सभी आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए संगठन की स्थापना, उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा देश के 22 राज्यों सहित नेपाल, अमेरिका के अलवे आस्ट्रेलिया में भी क्षत्राणियों को एकजुट करने में प्रेरक भूमिका निभा रहा है.(नीचे भी पढ़े)

इसके उपरांत बिहार प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष एडवोकेट रश्मि सिंह ने संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने बिहार में नारी सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए प्रदेश इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की रूपरेखा साझा की.मंच का कुशल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीतिका चौहान ने की जिसमें उनका साथ उपाध्यक्ष प्रीति सिंह, संयुक्त सचिव शिवानी सिंह एवं सहायक कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह, संरक्षक बिमला सिंह एवं अंजू सिंह ने संयुक्त रूप से दिया.समारोह में विशेष रूप से उपस्थित डॉ. तिष्या श्री ने नारी शक्ति के सम्मान और समाज में महिलाओं की अग्रणी भूमिका पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर संस्था के सामाजिक प्रयासों की सराहना की और महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसे आयोजनों को अत्यंत आवश्यक बताया.वहीं, समारोह के उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बिहार इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा क्षत्राणियों को एकजुट करने में प्रेरक भूमिका निभा रहा है. उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.(नीचे भी पढ़े)

डॉ. एमएस सिंह ‘मानस’ (संस्थापक सह मुख्य संरक्षक, जमशेदपुर) ने कहा कि आज का यह मंच गैर-राजनीतिक है, किंतु यह बेहद अफसोस की बात है कि बिहार में समाज के 32 विधायक होने के बावजूद सत्ता में राजपूत समाज को हाशिए पर रखा गया है. उन्होंने पूर्व सांसद आनंद मोहन के प्रति हो रहे व्यवहार और यूजीसी के माध्यम से सवर्णों को निशाना बनाए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समय आने पर समाज इसका हिसाब करेगा. श्रीमती प्रतिभा सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध पार्श्वगायिका, कोलकाता) मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने बेटियों को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया और कहा कि नारी की आत्मनिर्भरता से ही समाज और देश की वास्तविक तरक्की संभव है. श्रीमती वंदना रघुवंशी (राष्ट्रीय सचिव, वाराणसी) विशिष्ट अतिथि के तौर पर उन्होंने महिलाओं के बीच स्वरोजगार को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई. श्रीमती सुनंदा सिंह (संयुक्त महासचिव, झारखंड) ने महिला शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण पर सभी का ध्यान केंद्रित किया. श्रीमती चंपा सिंह (उपाध्यक्ष ओड़िसा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उन्होंने नारी स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता पर अपने प्रेरक विचार रखे.(नीचे भी पढ़े)
‘इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा संगठन की स्मारिका ‘वीरांगना संदेश’ का लोकार्पण किया गया, जिसमें क्षत्रिय इतिहास, सामाजिक एकजुटता, सनातन संस्कृति और नारी स्वावलंबन से जुड़े लेखों को संकलित किया गया है. समारोह के दौरान देश के 5 राज्यों से आईं 60 से अधिक विशिष्ट वीरांगनाओं को ‘नारी शक्ति गौरव सम्मान’ तथा 6 विशेष प्रतिभाओं को ‘वीरांगना प्रतिभा सम्मान’ से अलंकृत किया गया.समारोह में विशेष सहयोग एवं अपने क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु “इंटरेक्टिव माइंड्स पटना के एचओडी डॉ नेहा और उनकी टीम को एवं “हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के स्टेट कमिश्नर रणजीत चौहान को सम्मानित किया गया. साथ ही गोपाल शंकर सिंह, अभिषेक सिंह, विकास चंद्रा एवं अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया.समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष एडवोकेट रंजना सिंह, महासचिव रीना सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, शाहाबाद वीरांगना की अध्यक्ष श्रीमती सत्या सिंह, रोहतास जिलाध्यक्ष श्रीमती कुमकुम सिंह, महासचिव कुमुद सिंह और संयुक्त सचिव शिवानी सिंह की सक्रिय भूमिका रही. वहीं बाहर से आए अतिथियों में ओडिशा प्रदेश की वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती चंपा सिंह, कोलकाता से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह व महासचिव श्रीमती प्रतिमा सिंह सहित बड़ी संख्या में वीरांगनाओं की गरिमामयी उपस्थिति और सराहनीय योगदान रहा.कार्यक्रम के अंत में बिहार प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष एडवोकेट रश्मि सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे सभी मुख्य व विशिष्ट अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ इस गरिमामयी समारोह का समापन हुआ.












