जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) में दो दिवसीय जमशेदपुर का वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव शॉर्ट्स 2026 (19वें संस्करण) का समापन रविवार को सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता के संयुक्त नेतृत्व में हुआ. पहले दिन शनिवार को सात (07) और दूसरे दिन रविवार को नौ (09) फिल्म दिखायी गयी. दोनों दिन दिखायी गयी 16 लघु फिल्मों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक मुद्दों की विविध झलक देखने को मिली. इनमें जमशेदपुर सहित मुंबई, कोलकाता, पुणे की 3 से 27 मिनट अवधि वाली हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली के साथ एक संताली तथा दो मूक फिल्में शामिल थी. इतना ही नहीं इसमें कई ऐसी फिल्में थी, जिसे इंटरनेशनल एवं नेशनल अवार्ड मिल चुका है और मौजूद दर्शकों ने भी उसे खुब सराहा. (नीचे भी पढ़े)

रविवार की शाम 5 बजे से फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू हुई, जिसमें ‘वीबीडीए झारखंड‘(अंग्रेजी-हिंदी, 17 मिनट, तथागत भट्टाचार्य – कोलकाता), माटी (हिंदी, 19 मिनट, विवेक उपाध्याय – मुंबई),‘गाछ बाबा‘(बंगाली-अंग्रेजी, 16 मिनट, निर्देशक अमित कुमार),‘दृष्टि (हिंदी, 22 मिनट, निर्देशक गौतम गोप), ‘आसान पैसा‘(हिंदी, 19 मिनट, निर्देशक मसरूर सिद्दीकी),‘एक और‘(मौन, 7 मिनट, निर्देशक तपोन रॉय),‘मायापुर – प्रभु मिलन का द्वार‘(हिंदी, 11 मिनट, निर्देशक सुमंत सिन्हा) ‘‘नूपुर‘(बंगाली-अंग्रेजी, 10 मिनट, सोहम चक्रवर्ती – कोलकाता), फोमो (मौन, 3 मिनट, मिनी पांडे – मुंबई) फिल्म दिखायी गयी. रविवार को टेक 5 कम्यूनिकेशन के प्रमुख एवं फिल्म डायरेक्टर तथागत भट्टाचार्जी ने बताया कि इस शार्ट फिल्म का आयोजन सेंटर फॉर एक्सीलेंस जमशेदपुर तथा टेक 5 कम्युनिकेशन कोलकाता के द्वारा संयुक्त रूप से करते हुए 19 साल बीत गये. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि यह कोई कम्पीटिशन नहीं फेस्टीवल है और इस तरह के फेस्टीवल में नये फिल्म डायरेक्टरों को पुराने प्रोफेशनल डायरेक्टरों से बहुत कुछ सिखने का मौका मिलता हैं. उन्होंने कहा कि आज फिल्म मेकिंग में कैरियर की संभावनाएं बहुत बढ़ गयी हैं. जमशेदपुर समेत झारखंड के कलाकारों को भी लघु फिल्मों में मौका मिल रहा है. फिल्म निर्माण का स्तर हर वर्ष बढ़ते जा रहा है. मालूम हो कि टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह फिल्म फेस्टिवल सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता का एक सहयोग है.














