
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों को बेहतर खेल खेलने वाले कर्मचारियों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने की तैयारी की गयी है. इसके तहत इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आइओए) से अधीकृत खेलों को एक्वैटिक, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्ड व स्नूकर, बोलिंग, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, इक्वेस्टेरियन, फेंसिंग, फुटबॉल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, जुड़ो, कबड्डी, कराटे, कायाकिंग व कोनियंग, खो-खो, मॉडर्न पेंटेथेलोन, नेटबॉल, रोइंग, रग्बी, सेलिंग, शूटिंग, स्कैवेश, टेबुल टेनिस, टाइकवांडो, टेनिस, ट्राइथलॉन, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, वुशु को शामिल किया गया है. इसके तहत दस कर्मचारियों के बच्चों को स्कॉलरशिप दिया जायेगा जबकि पांच दिव्यांग बच्चों को स्कॉलरशिप दिया जायेगा. यह स्कॉलरशिप वैसे बच्चों को दिया जायेगा, जिसके माता-पिता टाटा स्टील में काम कर रहे है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में मेडल या टूर्नामेंट में भाग ले चुके है. इसके तहत एक श्रेणी 20 साल से नीचे वाले का है तो दूसरा श्रेणी 25 साल तक के बच्चों के लिए रखा गया है. दस हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 12 माह तक देश या अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेडल या अवार्ड ले चुके बच्चों को दिया जायेगा. जो बच्चे टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके है, उनको 6 हजार रुपये का स्कॉलरशिप दिया जायेगा. इसके लिए चीफ प्रोटोकॉल व स्पोटर्स के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय कमेटी इस पर फैसला लेगी. लोग सीधे जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स स्थित स्पोटर्स विभाग मेंअपना आवेदन दे सकते है या फिर इमेल आइडी office.headsports@tatasteel/com या [email protected] में भेज सकते है. 15 दिसंबर तक लोग अपना आवेदन दे सकते है.
टाटा स्टील में अधिकारियों का तबादला
टाटा स्टील में अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके अलावा कई का प्रोमोशन भी किाय गया है. इसके तहत हेड मार्केट रिसर्च एंड एक्सटर्नल अफेयर आइएल 3 स्तर के लिए सीनियर मैनेजर मार्केटिंग रिसर्च अजय वर्मा का चयन किया गया है, जिनको 15 नवंबर से प्रोमोशन दिया गया है. वे आइएल 4 स्तर के अधिकारी थे, जिनको आइएल 3 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. इसी तरह आइएल 3 स्तर के हेड ग्रुप कंपनी कंप्लायंस सीएस एंड लीगल के पद पर सीनियर मैनेजर सेक्रेटेरियल पूजा के मारु को प्रोमोशन दिाय गया है. वे आइएल 4 स्तर की अधिकारी थी, जिनको आइएल 3 स्तर का अधिकारी बनाया गया है. इसी तरह सीनियर मैनेजर जेनरल स्टोर्स एके बर्धन के रिटायरमेंट के बाद 1 फरवरी से राकेश कुमार सिंह को सीनियर मैनेजर प्लानिंग व लाजिस्टिक के पद से हटाकर बियरिंग डिवीजन का सीनियर मैनेजर स्टोर्स बनाया गया है. 15 नवंबर से यह बदलाव किया गया है.




