
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी का दौर जारी है आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण का दूसरा एवं तीसरा फेस भी शुरू होने वाला है पूर्वी सिंहभूम प्रशासन की ओर से शहर की बड़ी कंपनियों को सीएसआर के तहत मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने की अपील की गई थी इसी क्रम में टाटा ब्लूस्कोप की ओर से टाटा मोटर्स में निर्मित बीएस-6 मॉडल की एंबुलेंस मंगलवार को जिला प्रशासन को सौंपा गया वहीं जिले के उपायुक्त ने टाटा ब्लूस्कोप प्रबंधन के सहयोग की सराहना की.
उन्होंने बताया इस एंबुलेंस का प्रयोग फिलहाल कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के लिए किया जाएगा वहीं उन्होंने शहर की अन्य बड़ी कंपनियों से भी अपने सीएसआर फंड के तहत ऐसी सुविधाएं मुहैया कराने की अपील की.





