
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट में शुक्रवार को नये साल के स्वागत में एक समारोह का आयोजन किया गया. एक जनवरी को वैसे तो नया साल का सेलिब्रेशन होता है, लेकिन इस साल कोरोना काल में ज्यादा भीड़ नहीं लगाना है, जिस कारण क्रिसमस के दिन ही इसका आयोजन किया गया. इस दौरान जेडीसी चेयरमैन पीके सिंह ने अहम पहल की. इसके तहत वहां केक भी काटा गया. कार्यक्रम के दौरान वहां से चुनाव लड़ने वाले डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय भी मौजूद थे जबकि यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान नये साल का स्वागत किया गया और सबको बधाई दी गयी. इस कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे को नये साल की बधाई दी गयी जबकि कोरोना काल में जिस तरह से कोरोना से लड़ने में सभी लोगों नेअहम किरदार निभाया और कंपनी को काफी निरंतर तरीके से ग्रोथ पर ले गये, इसके लिए सबको बधाई भी दी गयी.
दूसरी ओर, टाटा वर्कर्स यूनियन के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) के कमेटी मेंबर अरविंद पांडेय और पूर्व कमेटी मेंबर आरएन झा के निधन पर शोकसभा का आयोजन टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में आयोजित की गयी. इस दौरान काफी संख्या में कमेटी मेंबरों और यूनियन के सारे पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सभी कमेटी मेंबरों ने हिस्सा लिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जबकि दो मिनट का मौन भी रखा. इस दौरान सभी ने दिवंगत कमेटी मेंबरों को याद किया.




