
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित चिड़ियाघर की देखरेख करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की संस्था टाटा स्टील जूलोजिकल सोसाइटी के कर्मचारियों का लंबित वेज रिवीजन समझौता शुक्रवार को संपन्न हो गया. यह समझौता 31 दिसंबर 2017 के बाद यानी 1 जनवरी 2018 से लागू कर दिया गया है. इसके तहत वर्तमान बेसिक 6910 में वीडीए का 60 फीसदी का समायोजन कर दिया गया है. इसके तहत एमजीबी 1150 रुपये हुआ है जबकि बेसिक को बढ़ाकर10946 हो गया है, जिसको राउंड फिगर में 10950 रुपये कर दिया गया है. इसके बाद बढ़ा हुआ वेतन 12874 रुपये हो गया है. इस इंक्रीमेंट के बाद असिस्टेंट अटेंडेंट का वेतन 6910 से 8290 रुपये था, जो अब बढ़कर 10950 रुपये से लेकर 12930 रुपये तक है, जिसका सालाना इंक्रीमेंट 165 रुपये होगा. इसी तरह अटेंडेंट सह ड्राइवर का वेतनमान 7035 से 8715 रुपये था, जिसको बढ़ाकर 11070 रुपये से बढ़ाकर 13350 रुपये तक का वेतनमान तय किया गया है और इंक्रीमेंट 190 रुपये प्रतिवर्ष हो जायेगा. असिस्टेंट कीपर का वेतनमान 7480 रुपये से 9280 रुपये था, जो अब बबढ़कर 11520 रुपये से लेकर 13920 रुपये हो गया है. इसके अलावा कीपर का वेतनमान 7650 रुपये से 97630 रुपये था, जो बढ़कर 116900 रुपये से लेकर 14270 रुपये हो चुका है. ऑफिस और फील्ड सुपरवारइजर का वेतनमान 7960 से 10180 रुपये था, जो अब बढ़कर 12000 रुपये से लेकर 14820 रुपये हो चुका है. इसके अलावा सारे कर्मचारियों को एक-एक इंक्रीमेंट भी दिया गया है.

इसके तहत एचआरए 10 फीसदी बेसिक का मिलेगा. कंवियेंस एलाउंट 600 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया गया है. वाशिंग एलाउंस को भी 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है. टीएमएच में सारी मेडिकल सुविधाएं होगी जबकि ग्रुप इंश्योरेंस भी रहेगा. कर्मचारियों को अस्थायी एडवांस का भी प्रावधान होगा जबकि दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये का लोन भी सोसाइटी की ओर से दिया जायेगा, जिसका 7 फीसदी ब्याज दर होगा. एलटीसी को 6200 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है जबकि अंतिम संस्कार की राशि को भी 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है. यह समझौता 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2023 तक के लिए लागू किया गया है. वर्तमान सारे बेनीफिट को बरकरार रखा गया है. इस समझौता के तहत कर्मचारियों को एरियर की राशि मई 2021 तक मिलेगा. शुक्रवार को हुए इस समझौता पर सोसाइटी के अध्यक्ष सह टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी, उपाध्यक्ष सौरभ राय, मानद सचिव कैप्टन अमिताभ, डिप्टी डायरेक्टर डॉ एम पालित जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, उपाध्यक्ष दिनेश महतो, सहायक सचिव विजय मुखी और कोषाध्यक्ष आर श्रीनिवास ने हस्ताक्षर किया.



