
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक जनवरी 2021 को छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है. सभी डिवीजन और डिपार्टमेंट के लिए यह सरकुलर जारी कर दिया गया है. इनवेंटरी का फिजिटिकल वेरिफिकेशन के लिए यह छुट्टी दी गयी है, जिसके बदले कर्मचारियों और अधिकारियों को 3 जनवरी 2021 को ड्यूटी करना होगा. एक जनवरी 2021 को इ ग्रेड के कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया है. एक जनवरी को जो भी कर्मचारी को काम पर बुलाया जायेगा, उनको तीन दिन के भीतर इसके बदले छुट्टी दिया जायेगा. अधिकारियों को इनवेंटरी के काम के लिए बुलाया जायेगा, जिसके बदले ऐसे अधिकारियों को छुट्टी दी जायेगी. इसके लिए डिवीजन और डिपार्टमेंट के हेड को तत्काल सभी के बीच समन्वय स्थापित कर छुट्टी की जानकारी देने को कहा गया है. इसका सरकुलर 28 दिसंबर को टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड विशाल बादशाह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.













