• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 16, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-29-december-2020-know-your-day-भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

December 28, 2020
in राशिफल
0
horoscope-29-december-2020-know-your-day-भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि (29 दिसम्बर,20)
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। आज किए गए निवेश काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

वृष राशि (29 दिसम्बर,20)
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपके जीवनसाथी का आन्तरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

मिथुन राशि (29 दिसम्बर,20)
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। प्यार का जज़्बा अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है- इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि (29 दिसम्बर,20)
दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरुरत है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें।

सिंह राशि (29 दिसम्बर,20)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।

कन्या राशि (29 दिसम्बर,20)
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

तुला राशि (29 दिसम्बर,20)
प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (29 दिसम्बर,20)
आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में क़ामयाब रहेंगे। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

धनु राशि (29 दिसम्बर,20)
ख़ुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांटिक मुलाक़ात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

मकर राशि (29 दिसम्बर,20)
अपने जीवनसाथी के मामले में ग़ैर-ज़रूरी टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दख़ल दें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (29 दिसम्बर,20)
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक़्त बहुत ज़रूरी है। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। यह करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । आज आपको रंग ज़्यादा चटख नज़र आएंगे, क्योंकि फ़िजाओं में प्यार का ख़ुमार चढ़ रहा है।

मीन राशि (29 दिसम्बर,20)
दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपको आर्थिक हानि हो। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है।

प्रस्तुत : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक।
स्मपर्क : +919431339858

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 16th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 16 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 16th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 16 नवंबर 2026

November 15, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

November 14, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 14th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 14 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 14th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 14 नवंबर 2026

November 13, 2026
Next Post
jamshedpur-accident-सोनारी मरीन ड्राइव पर एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, स्कूटी सवार आगे चल रही डंपर के पीछे घुसा, दो की हालत गंभीर, घायलो में भाजपा नेता का भाई शामिल, कुणाल षाड़ंगी और विकास पहुंचे

##ratan-tata-birthday-celebration-स्लम बच्चों संग हरि सिंह ने मनायी पद्मभूषण रतन टाटा का जन्मदिन, जाने कैसे मना यह जन्मदिवस

tata-workers-union-टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय के पलटने से महामंत्री सतीश सिंह आहत, महामंत्री ने कहा-हमारे पास सारा प्रमाण, अरविंद और नितेश काफी समय से हमारे ग्रुप में शामिल होना चाह रहे थे, देखे महामंत्री सतीश सिंह का बयान, हूबहू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News