
जमशेदपुर : आयकर रिटर्न और तमाम कार्यों के लिए टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए एक सरकुलर कंपनी ने जारी किया है. इसके तहत सभी कर्मचारियों को कहा गया है कि सारे कर्मचारियों को अपने सारे निवेश का प्रमाण पत्र को को सैप-फियोरी पोर्टल (SAP–FIORI Portal) में जारी करने को कहा गया है. फियोरी आइडी को इनकम टैक्स डिक्लेरेशन के लिए 1 जनवरी 2021 तक एक्टिवेट करने को कहा गया है. इसके तहत कर्मचारियों को पर्सनल नंबर के साथ ही पासवर्ड भी दिया जायेगा, जिसके तहत sap@123 डालकर पहली बार लोग अपना यूजर बना सकते है. लॉगइन किया जा सकता है, जिसके लिए हेल्पडेस्क का नंबर 0657-6647070 या फिर helpdesk@tatasteel.com पर डाल सकता है. यह सारी व्यवस्था इसलिए की गयी है ताकि कर्मचारी अपना सारा जानकारी खुद से मोबाइल या टैब या डेस्कटॉप से कहीं भी जा सके. कर्मचारियों को कहा गया है कि वे लोग अपने सारे काम के लिए पेरोल सेक्सन में नहीं आये. कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया टैक्स के नियमों के लिए इनकम टैक्स डिक्लेरेशन देने को कहा गया है. एलटीसी के बिल को भी ट्रैवल व कैश वाउचर स्कीम के तहत कर्मचारियों को 15 जनवरी के पहले सिस्टम में अपलोड कर देना है. इनवेस्टमेंट यानी निवेश की सारी जानकारी को कर्मचारी उक्त पोर्टल पर 1 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक जमा कर सकते है. जो लोग ऑनलाइन निवेश की सारी जानकारी उपलब्ध नहीं करायी है, वैसे कर्मचारी और अधिकारी को किसी तरह का इनकम टैक्स में छूट नहीं दी जायेगी. इसके लिए कर्मचारियों को सारी जानकारी लेने के लिए टाटा स्टील के इंटरानेट पर जाकर सारी जानकारी हासिल कर सकते है.






