
जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में वार्षिक केक कटिंग समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अथिति के रूप में टाटा स्टील कार्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। सभी अथितियों का स्वागत एवं परिचय महासचिव भरत वसानी ने करवाया। उन्होंने उम्मीद रखी कि इस वर्ष में श्री चौधरी एवं टाटा स्टील का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वागत करते हुए अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने टाटा ग्रुप पर स्थानीय व्यवसायी बेहद उम्मीद से देख रहे है। निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने कहा कि स्थानीय व्यावसाई को टाटा ग्रुप द्वारा पूरा समर्थन मिलना चाहिये। श्री चौधरी ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर बड़े ही परिपकपवता से व्यवहार करता है। यह स्थानीय व्यवसायी और उद्योग के लिये बहुत ही अच्छा है। उन्होंने चैम्बर का आभार व्यक्त किया कि lockdown के समय टाटा स्टील निरंतर चल सके उसके लिये प्रशासन से अच्छा तालमेल निभाया और उसका आभार प्रकट किया। उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों को पूरा समर्थन देने का का आश्वासन दिया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने किया।





