
Saraikela : जिले में हाल में ही अस्तित्व में आयी नारी शक्ति नामक संस्था ने छठ व्रतियों के लिए मुफ्त गेहूं और साड़ी का वितरण किया. संस्था द्वारा आदित्यपुर के कई हिस्सों में व्रतियों के बीच साड़ी और गेहूं का मुफ्त वितरण किया गया. आपको बता दें कि बीते दिनों नारी सुरक्षा को लेकर इस संस्था का गठन किया गया है. जहां नारियों पर अत्याचार और उनके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ने का बीड़ा इस संस्था द्वारा उठाने का दावा किया गया है. वैसे दीपावली और छठ के मौके पर संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया है. जहां दीपावली के मौके पर भी संस्था की ओर से स्लम बस्तियों के बीच जाकर गरीबों के घर में दीया, मिठाई और पटाखों का वितरण किया गया. इस दौरान संस्था के कई सदस्य मौजूद रही.




