
Jamshedpur : के गदड़ा फुटबॉल मैदान से लेकर तुपुडांग तक मुख्य सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर सैकड़ो लोग मुखिया के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुचें. जहां इन लोगो ने जोjदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया. वहीं इन लोगो ने रोड बनने तक किसी भी राजनीतिक पार्टी के जनप्रतिनिधियों को गांव में प्रवेश वर्जित कर दिया है. साथ ही इन लोगो ने एक बार फिर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा. इन लोगो का कहना है कि आजादी के सात दशक हो गए है. मगर हम लोगो को अब तक सड़क कि सुविधा नही मिली है. जिसको लेकर हम लोगो ने कई बार इस सड़क की मांग. मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और आयुक्त के साथ उपायुक्त को ज्ञापन दिया. मगर सभी ने अन देखा कर दिया. वहीं इन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक रोड नही तब तक किसी को वोट नहीं.




