
जमशेदपुर : टाटा स्टील के पिलेट प्लांट विभाग में 606 किलोटन अब तक का सर्वश्रेष्ट उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया है. प्रतिमाह होने वाले प्रोडक्शन में सबसे अधिक बेहतर प्रोडक्शन हुआ है. इसको देखते हुए खुशी में प्लांट में केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान टाटा स्टील के वीपी आइइएम उत्तम सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधन की ओर से सुराजित सिन्हा, इंद्रजीत पॉल, ज्ञानरंजन, कमेटी मेंबर तरुण कुमारर, विभाकर राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इस दौरान और बेहतर प्रोडक्शन के साथ कंपनी और यूनियन साथ मिलकर काम करेगी, यह भी तय हुआ.











