Chakuliya : चाकुलिया में अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने पर दोनों ही समुदाय के लोगों में हर्ष है. दोनों ही समुदाय के लोगों ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कोर्ट की फैसले के अनुरूप मंदिर और मस्जिद दोनों होना चाहिए.
मनोज शर्मा : मनोज शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर थी वहां राम मंदिर बने कोर्ट का फैसला मान्य है. कहा कि कोर्ट के फैसले के अनुरूप वहां मंदिर और मस्जिद दोनों बनना चाहिए.
राम स्वरूप यादव : राम स्वरूप यादव ने कहा कि कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने और मस्जिद निर्मान के लिए भूमी उपलब्ध कराने की फैसले से वे खुश हैं. कहा कि कोर्ट ने दोनों ही समुदाय के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए फैसला दिया है. वहां मंदिर और मस्जिद दोनों बनना चाहिए.
शंकर दास : शंकर दास ने कहा कि कोर्ट का फैसला सर्वोपरि है. वर्षो की लंबित मामला सुलझा यह खुशी की बात है. कहा कि अयोध्या में मंदिर और मस्जिद दोनों ही बनना चाहिए.
मो फयीम : मो फयीम ने कहा कि कोर्ट ने मुस्लिम समाज को नजर अंदाज कर फैसला दिया है. कहा कि कोर्ट का फैसला मान्य है. कहा कि मस्जिद और मंदिर दोनों वहां बनना चाहिए.
मो मुस्ताक : मो मुस्ताक ने कहा कि कोर्ट ने सोच समझ कर फैसला दिया है स्वागत योग्य है. दोनों ही समुदाय के लोगों को फेसला मानकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने चाहिए.
आयुब अंसारी : आयूब अंसारी ने कहा कि मंदिर और मस्जिद एक है, हिन्दु मुसलिम भाई है. कोर्ट ने जो फैसला दिया मान्य है. मंदिर मस्जिद मानने में ही है नही तो कुछ नही है.









