
Dhalbhumgarh : धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत के कड़वाकाटा गांव में जन चौपाल लगा कर घाटशिला के पूर्व विधायक रामदास सोरेन ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चुनाव के पश्चात वे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे. इस दौरान केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, जगदीश भगत , काली पदो गोराई, वकील हेंब्रम, केबी फरीद, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, कमल मंडल, दासमत मुर्मू, निरंजन रथ, धीरेन पाल, नरेंद्र सोरेन, शंकु मुर्मू, भैरव सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.



