
Jamshedpur : रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी स्व. चन्दूलाल जी भालोटिया की पुण्यतिथि पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 566वें नेत्र ज्योति यज्ञ के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर समाजसेवी व स्व. चन्दूलाल जी भालोटिया के पुत्र, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक भालोटिया, अजय भालोटिया, रमेश भालोटिया, पौत्र अभिषेक भालोटिया सहित भालोटिया परिवार के अन्य सदस्यों सहित, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस के पेट्रन अशोक मोदी, नरेश मोदी, बनवारी लाल खण्डेलवाल, विश्वनाथ शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 43 नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मलय द्विवेदी एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा सम्पन्न किया गया। चन्दूलाल भालोटिया सोशियल वेल्फेयर ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित इस नेत्र शिविर में कल सोमवार को ऑपरेशन कराये सभी नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा व उपहार प्रदान कर विदा किया जायेगा।



